फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water will reach the canals by this evening, the city will get relief from rationing from Monday

Bhiwani News: आज शाम तक नहरों में पहुंच जाएगा पानी, सोमवार से मिलेगी शहर को राशनिंग से निजात

Thu, 22 Jun 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water will reach the canals by this evening, the city will get relief from rationing from Monday
फोटो: 24
विज्ञापन

आज शाम तक नहरों में पहुंच जाएगा पानी, सोमवार से मिलेगी शहर को राशनिंग से निजात
भिवानी। पिछले करीब एक पखवाड़े से पूरा शहर जलसंकट के दौर से गुजर रहा है। लेकिन अब शुक्रवार शाम तक जिले की नहरों में पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद सोमवार से पूरे शहर को राशनिंग से छुटकारा मिल जाएगा और नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति मिलना भी शुरू हो जाएगी।
फिलहाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले को इस बार पूरा नहरी पानी मिलेगा। इसके लिए 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। मुनक हैड से पानी छोड़ा गया है जो शुक्रवार शाम तक सुंदर, जूई और मिताथल नहरों में पहुंच जाएगा। इसके बाद जलघर के खाली पड़े टैंकों को भरना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन


गर्मी की तपिश के साथ ही इस बार शहर को जलसंकट का सामना करना पड़ा। इसकी वजह खराब मौसम के कारण पुराने जलघर के टैंकों को नहीं भरा जाना माना जा रहा है। मगर अब पुराने जलघर के दो नए टैंकों को भी पानी से भरने की तैयारी की गई है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से सुंदर नहर के लिए 950 और मिताथल फीडर के लिए 400 और जूई फीडर के लिए 900 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी हुई है। डिमांड के अनुरूप ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरी पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनक हैड से नहरी पानी छोड़ा जा चुका है। शुक्रवार शाम तक सुंदर, मिताथल और जूई फीडर में पानी पहुंच जाएगा। इस बार डिमांड के अनुसार जिले को पूरा नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास भी रहेगा। हमारी प्राथमिकता शहरी और ग्रामीण दायरे के सभी जलघर और तालाबों को पर्याप्त पानी मुहैया कराना रहेगा।


- जितेेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी, सिंचाई विभाग।
शुरुआत में नहरी पानी के साथ काफी गंदगी आएगी, इसलिए पानी छंटाई होने के बाद ही जलघर के टैंकों को भरना शुरू किया जाएगा। पुराने जलघर के दोनों नए टैंकों को भरा जाएगा और संभवत सोमवार से शहर में राशनिंग खत्म कर नियमित पेयजल आपूर्ति आरंभ कर देंगे।

-सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article