फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water supply, dc take meeting, given instruction

पेयजल के लिए जलघरों में नहरी पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

Fri, 19 Feb 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
water supply, dc take meeting, given instruction
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। समुचित पेयजल आपूर्ति को लेकर उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य की अध्यक्षता में वीरवार को उनके कार्यालय में सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि गांवों के जलघरों में टैंकों में पानी भरवाना सुनिश्चित करें ताकि पेयजल की समस्या न बनें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला में ऐसे गांवों की पहचान की जाए, जहां पर पेयजल संकट अधिक बनता है और जलघरों के टैंकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरी पानी की चोरी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरी निगरानी बरती जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में लोगों को जागरूक करें ताकि वे पेयजल की बर्बादी न करें। उन्होंने कहा कि पेयजल का संकट बनने का एक कारण पानी की बर्बादी भी होता है। संबंधित एसडीएम अपने-अपने अधीन आने वाले कार्यकारी अभियंता के साथ मिलकर गांवों में जलघरों की स्थिति का जायजा लेंगे और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएंगे। हर गांव में पीने का पानी पहुंचना जरूरी है। लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या नहीं बननी चाहिए। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता प्रदीप यादव ने बताया कि निगाना फीडर में दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है, जो 19 फरवरी तक चलेगा। पानी की पूरी निगरानी बरती जा रही है। नहरी पानी की चोरी नहीं होने दी जाएगी। विभाग के कर्मचारी निरंतर गश्त कर रहे हैं। इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता जसवंत सिंह नरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed