फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water resource plan will be made for the district

जिले के लिए बनेगी जल संसाधन योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water resource plan will be made for the district
जल संसाधनों की समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश देते उपायुक्त आरएस ढिल्लो। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला जल संसाधन प्राधिकरण के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त जिला में जल संसाधनों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को फिलहाल पानी की मौजूदा स्थिति व निकट भविष्य में पानी की जरूरत की एक विस्तृत रिर्पोट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा प्रदेशभर में भूमिगत जलस्तर और जल संसाधानों को स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में भी जल संसाधन योजना तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से निकट भविष्य के लिए समुचित जल और जल संरक्षण के लिए योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्य रूप से जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य पालन सहित संबंधित विभागों द्वारा अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें वे उनसे संबंधित विभागों के अनुरूप फिलहाल पानी की उपलब्धता व खपत, भविष्य में पानी की खपत का पूरा विवरण देंगे। पशुपालन विभाग द्वारा बताया जाएगा कि जिले में कितने पशु हैं तो उनको प्रतिदिन कितने पानी की जरूरत होती है और जिले में फिलहाल कितना पानी उपलब्ध है। उपायुक्त ने बताया कि पूरे जिला की ब्लॉक व गांव स्तर की भूमिगत जलस्तर की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जल संरक्षण के साधन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता जिला जल संसाध प्राधिकरण के सदस्य सचिव हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, जिला वन अधिकारी जितेंद्र अहलावत, सिंचाई विभाग के एसई प्रदीप कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत विभाग आशीष मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed