फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water problem, people protest, road jaam

पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने भिवानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर किया जाम

Thu, 01 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
water problem, people protest, road jaam
जाम लगा रहे क्षेत्रवासियों को समझाते बीटीएम चौकी इंचार्ज सुरेश गोयत। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पेयजल किल्लत से परेशान और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जागृति कॉलोनी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार दोपहर को टीआईटी कॉलेज आरओबी के सामने भिवानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मुख्य सड़क पर जाम लगाए जाने के बाद यातायात भी बाधित हो गया। सूचना के बाद बीटीएम पुलिस मौके पर पहुंची और फोन कर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को खूब खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगा रहे लोगों का आरोप था कि तोशाम रोड की रिहायशी कॉलोनियों के अंदर आरओ प्लांट लगे हुए हैं। जिनमें मुख्य पेयजल लाइन से पानी चोरी किया जा रहा है। पूरे शहर में कैंपर सप्लाई करने वाले आरओ प्लांट संचालक गलत तरीके से कनेक्शन लेकर पानी चोरी कर रहे हैं। पेयजल लाइन से पानी चोरी होने की वजह से उनके घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में वे विधायक, जिला उपायुक्त व नगर परिषद अधिकारियों को भी शिकायतें दे चुके हैं, मगर अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंगी। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम कर रोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बजे जागृति कॉलोनी के लोगों ने भिवानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर टीआईटी कॉलेज के समीप रेलवे ओवरब्रिज के आगे जाम लगा दिया। जाम लगा रहे जागृति कॉलोनी वासी मनोज, दीपक, माया, बसंती, सुनीता, कविता ने बताया कि उनकी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का कई सालों से अभाव है। जुई नहर के रास्ते ही कॉलोनी में प्रवेश और निकासी का एकमात्र रास्ता है, जिस पर रात के समय स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था तक नहीं है। जबकि कॉलोनी के लोगों को पूरे लॉकडाउन पीने का पानी भी नहीं मिला। क्षेत्र में लगे हैंडपंप भी खराब हो गए हैं। जबकि उनकी कॉलोनी तक पहुंचने वाली मुख्य पेयजल लाइन में आरओ प्लांट संचालकों ने भी कनेक्शन किए हुए हैं। जिन पर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों को शांत करते हुए बीटीएम चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वाली महिलाओं को समझाया और जाम खोलने का अनुरोध किया, मगर महिलाएं नहीं मानी। बाद में फोन कर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने महिलाओं की बातें सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। मगर इस पर भी महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद अन्य कर्मचारी बुलाए और मौके पर पहुंचकर ही हालातों का जायजा लिया गया। जिसके बाद महिलाओं ने करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क से जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
जागृति कॉलोनी का क्षेत्र अंतिम छोर पर आता है। कर्मचारियों ने लाइन का मुआयना किया है। कॉलोनी के लोगों ने बताया है कि आरओ प्लांट में भी पानी का कनेक्शन जाता है। अगर ऐसा मिला तो तुरंत कनेक्शन काटकर आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अंतिम छोर तक पीने का पानी पहुंचाया जाएगा।

- विकास धनखड़, एसडीओ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
वर्जन:::
पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगाया था, जिसे थोड़ी देर बाद ही हटवा दिया था। मौके पर एसडीओ पहुंचे थे, जिनके आश्वासन के बाद लोग मान गए और वापस घर लौट गए।
- सुरेश कुमार इंचार्ज बीटीएम चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed