फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water crisis, people, protest

दो सप्ताह से पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
water crisis, people, protest
पेयजल समस्या को लेकर रोष जताते शांति नगर के लोग। - फोटो : Bhiwani
कोंट रोड शांति नगर कॉलोनी की गली नंबर 13 में पिछले दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। बुधवार को पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि डीसी से लेकर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों तक शिकायत की, मगर पेयजल किल्लत का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शांति नगर कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी जयवीर कौशिक, मोनिका, मोहित कुमार, संजय कुमार, रवि, पूनम, नीलम, अजय, बलबीर ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। कॉलोनी के लोग प्राइवेट टैंकर से खरीद कर पानी पीने पर मजबूर हैं। उनका कहना है कि कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत डीसी को भी दी, मगर इसके बावजूद भी कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के हालात नहीं सुधरे। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध पेयजल कनेक्शनों की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से कई गलियों के अंदर पानी की बूंद भी नहीं पहुंच रही है। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पब्लिक हेल्थ कार्यालय में पहुंचकर वहां पर अधिकारियों के समक्ष खाली बर्तनों के साथ धरना देने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed