Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waste smoldering outside dumping yard; smoke spreads up to 4 km

Bhiwani News: डंपिंग यार्ड के बाहर सुलग रहा कचरा, 4 किमी तक फैला धुआं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Waste smoldering outside dumping yard; smoke spreads up to 4 km
दादरी रोड पर कूड़े से उठ रहा धुआं
भिवानी। ग्रेप-3 के प्रतिबंधों के बावजूद दादरी रोड स्थित डंपिंग यार्ड के बाहर कूड़े के ढेर सुलग रहे हैं। इनसे उठने वाला धुआं करीब चार किलोमीटर दूर हालुवास गांव तक पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में ग्रेप-3 लागू होने के बाद क्रशर, मिक्सिंग प्लांट और सड़क व भवन निर्माण की परियोजनाओं पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद दादरी रोड स्थित नगर परिषद के ठोस कचरा निस्तारण प्लांट के आसपास खुले में कचरा जलाया जा रहा है। प्लांट के अंदर हजारों टन ठोस कचरा जमा है जबकि बाहर सड़क किनारे भी कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। इनमें लगी आग से दिन-रात धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। डंपिंग यार्ड से उठने वाला धुआं भिवानी-चरखी दादरी और महेंद्रगढ़-नारनौल मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालुवास गांव के ग्रामीण अजय कुमार, घनश्याम, नरेंद्र, कुलदीप और वीरेंद्र ने बताया कि डंपिंग यार्ड के अलावा गांव तक कई स्थानों पर कूड़े के ढेर जलाए जा रहे हैं। ऑटो मार्केट और आसपास के क्षेत्र में भी दुकानदार कचरे में आग लगा रहे हैं जिससे वातावरण में धुआं फैल रहा है। सड़क और भवन निर्माण की परियोजनाएं भी थमी : ग्रेप-3 लागू होने के कारण जिले में खनन गतिविधियां, क्रशर और मिक्सिंग प्लांट बंद हैं। इसके चलते विकास कार्यों के साथ सड़क और भवन निर्माण परियोजनाओं पर भी असर पड़ा है। पीडब्ल्यूडी, जिला परिषद और नगर परिषद सहित संबंधित विभागों की सड़क परियोजनाओं के काम फरवरी तक टल गए हैं। हालांकि, पुल निर्माण परियोजनाओं का काम निर्धारित शर्तों के साथ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed