फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voting in Bhiwani limited to 60.5 percent

Bhiwani News: सबसे अधिक बागड़ के मतदाताओं ने दिखाया रुझान, 60.5 फीसदी पर सिमटा भिवानी

Sun, 06 Oct 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 06 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Voting in Bhiwani limited to 60.5 percent
भिवानी में सजाया गया मतदान केंद्र।
भिवानी। विधानसभा (विस) चुनावों में शाम साढ़े छह बजे बाद मतदान का रुझान स्पष्ट हो गया। इसमें लोहारू बागड़ क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान के प्रति अधिक रुझान दिखाया है। जबकि भिवानी विस क्षेत्र में मतदान 60.5 फीसदी पर ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन

भिवानी जिले के लोहारू विस क्षेत्र में 79.2, तोशाम में 70.7, बवानीखेड़ा में 70.2 और भिवानी में 60.5 फीसदी मतदान रहा। जिले की चारों विस क्षेत्र में औसतन 69.8 फीसदी लोगों ने ही मतदान में हिस्सा लिया। पिछले नतीजों के लिहाज से भिवानी जिले में 2019 विस चुनावों में लोहारू विस क्षेत्र में 72.8, भिवानी में 61.1, तोशाम में 70.8, बवानीखेड़ा में 68.3 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

चुनाव में शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। लेकिन सुबह मतदान बूथों पर मतदाताओं की कतार गायब थी। इक्का दुक्का मतदाता ही बूथों पर पहुंच रहे थे। शुरुआत में मतदान की रफ्तार काफी धीमी देखकर राजनीतिक दलों और चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा और चिलचिलाती धूप होने लगी इसी के साथ मतदान बूथों पर भी माहौल गर्म होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। लेकिन शहरी दायरे में दोपहर बाद ही बूथों पर मतदान ने रफ्तार पकड़ी। नतीजों के हिसाब से भिवानी 60.5 फीसदी मतदान में सबसे पिछड़ गया। जबकि दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का गढ़ तोशाम रहा। जहां मतदान प्रतिशत 70.7 फीसदी दर्ज किया गया।

इसी तरह बवानीखेड़ा में 70.2 फीसदी मतदान के साथ ही तीसरे पायदान पर रहा। वहीं लोहारू में सबसे अधिक 79.2 फीसदी मतदान कर बागड़ के लोगों ने राजनीतिक जागरूकता दिखाई। लोहारू में भाजपा से पूर्व वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल और कांग्रेस के राजबीर फरटिया के बीच सीधी टक्कर बनी है। यहां के मतदाता भी काफी जागरूक हैं। लोकसभा चुनाव में भी यहां के मतदाताओं ने 69.22 फीसदी पर अपनी बढ़त बनाए रखी थी। लोकसभा चुनाव के मुकाबले लोहारू विस क्षेत्र में दस फीसदी अधिक मतदान दर्ज हुआ है।

2019 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत ये रहा
विधानसभा क्षेत्र- मत प्रतिशत में
लोहारू- 72.8
भिवानी- 61.1
तोशाम- 70.8
बवानीखेड़ा- 68.3
-----
2024 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत की स्थिति
लोहारू- 79.2
भिवानी- 60.5
तोशाम- 70.7
बवानीखेड़ा- 70.2
-------

ये है जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र- कुल मतदाता- मतदान- प्रतिशत
बवानीखेड़ा- 2,15,564- 1,51,320- 70.2
भिवानी- 2,36,537- 1,43,214- 60.5
लोहारू- 2,06,663- 1,63,752- 79.2
तोशाम- 2,21,442- 1,56,465- 70.7
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed