फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Voting for the municipal body will be held on June 19 and counting will be done on 22

भिवानी नगर परिषद के रिर्टनिंग अधिकारी ने की चुनाव की अधिसूचना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Voting for the municipal body will be held on June 19 and counting will be done on 22
भिवानी। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार भिवानी नगर परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भिवानी संदीप कुमार अग्रवाल ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर परिषद के चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और 22 को मतगणना होगी। भिवानी नगर परिषद में 31 वार्डों में पार्षद का चुनाव होगा तथा चेयरपर्सन का चुनाव सीधे तौर पर होगा।
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल ने हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 24 मई को भिवानी नगर परिषद चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि 30 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 4 जून तक चलेगी। नामांकन सोमवार से शनिवार तक प्रात: 11 बजे से सायंकाल तीन बजे तक किए जाएंगे। दो जून को राजपत्रिक अवकाश होने के चलते इस दिन नामांकन नहीं होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच करने, वापिस लेने व चुनाव चिह्न आवंटित करने के लिए स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम भिवानी के कार्यालय के कमरा नंबर 38 को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जून को 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 7 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे तथा इसी दिन सांय तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सात जून को ही मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। 19 जून को वोटिंग होगी और 22 जून को मतगणना होगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 19 जून को सुबह 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को सुबह आठ बजे से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के हॉल नंबर एक में मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed