{"_id":"6769b753f9171c960b0e1204","slug":"voting-for-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-will-be-held-on-january-19-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127528-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए 19 जनवरी को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए 19 जनवरी को होगा मतदान
Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) कांगथली वार्ड नं. 21 के चुनाव 19 जनवरी को होंगे। चुनाव के संबंध में 18 दिसंबर को अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी हैं।
अधिसूचना के अनुसार 28 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 30 दिसंबर को नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। एक जनवरी 2025 को दोबारा जांच के लिए भेजे जाने वाले नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं और 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। साथ ही वैध नामांकनों की भी सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा पोलिंग स्टेशनों की भी सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। जिसके बाद उसी दिन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।