फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   villagers stppped work of gass pipe line in Kungar village

उचित मुआवजा न मिलने पर रोका गैस पाइप लाइन का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
villagers stppped work of gass pipe line in Kungar village
कुंगड़ में गैस पाइप लाइन का काम रुकवाते किसान। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव कुंगड़ के खेतों से निकलने वाली गैस पाइप लाइन से किसानों ने फसल का उचित मुआवजा न मिलने पर काम रोक दिया है। किसानों ने कहा कि फसल का उचित मुआवजा देने के बाद ही गैस पाइप लाइन का कार्य करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर से रोहतक होते हुए हिसार तक अंडर ग्राउंड गैस पाइप लाइन को बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह पाइप लाइन कुंगड़ के खेतों से गुजर रही है। कुंगड़ के किसानों को फसल का उचित मुआवजा न मिलने से उस कार्य को रोक दिया गया है। काम रुकने के बाद कंपनी अधिकारियों ने एडीसी से संपर्क कर काम को शुरू करवाने के लिए फोर्स की डिमांड की। मौके पर पहुंची पुलिस किसानों की संख्या अधिक होने के कारण काम शुरू नहीं करवा पाई है। ऐसे में इसकी जानकारी दोबारा एडीसी भिवानी को दी गई, जिस पर उन्होंने संबंधित किसानों की एक कमेटी के साथ सोमवार को बैठक रखी है। वहीं किसानों ने साफ कह दिया है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे काम को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed