फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers of six villages troubled by electricity problem jammed

बिजली समस्या से परेशान छह गांवों के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers of six villages troubled by electricity problem jammed
बिजली समस्या को लेकर गोपालवास बिजली घर के सामने रोड जाम कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास करते अ? - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित शेड्यूल में हो रही बिजली कटौती को लेकर किसानों ने वीरवार को गोपालवास चौक पर बिजली घर के सामने जाम लगा दिया। किसानों ने कहा कि बिजली निगम ने आठ घंटे का शेड्यूल बनाया हुआ है। इसके बद भी कट लग रहे हैं। उन्हें केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली नहीं मिलने से कपास की बिजाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर बिजली निगम के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों की तरफ से दो दिन में सप्लाई व्यवस्था में सुधार करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। वीरवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे गोपालवास, मंढोली कलां, हरियावास, सिधनवा, कासनी कलां, खुर्द सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसान गोपालवास स्थित बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे। किसान पहले बिजली घर में मौजूद कर्मचारियों से मिले और उनसे बिजली सप्लाई में लगातार लग रहे पावर कट को लेकर जानकारी ली। किसानों ने कहा कि बिजली निगम ने कृषि क्षेत्र को बिजली सप्लाई के लिए अलग-अलग फीडरों पर आठ, आठ घंटे का शेड्यूल बनाया हुआ है। पावर कट लगने केवल दो से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे वे कपास की फसल की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। दो घंटे बिजली में केवल एक ही लाइन में पानी दिया जा सकता है। ऐसे में फसल की बिजाई नामुमकिन है।
विज्ञापन

किसानों ने समस्या का हल नहीं होने तक जाम लगाने का फैसला लिया। किसानों ने ट्रैक्टर, बाइक व अन्य अवरोध लगाकर बहल-ईशरवाल सड़क मार्ग पर बिजली घर के सामने रास्ते को जाम कर दिया। जाम लगने से ईशरवाल और बहल से आने जाने वाले वाहनों की लाइनें लग गईं। किसानों ने कहा कि जब तक बिजली निगम के अधिकारी इस बारे में आश्वासन नहीं देंगे, तब तक जाम नहीं हटाएंगे। सूचना मिलने पर बहल पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। बाद में एसडीओ दिनेश कुमार ने निगम अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा। बाद में किसानों ने एसडीओ से लिखित आश्वासन लेकर करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन घंटे ही मिल रही बिजली
दो दिन से बिजली समस्या को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आठ घंटे बिजली दी जानी चाहिए लेकिन दो से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। आज दो दिन में बिजली सुधार की बात कही है। व्यवस्था नहीं सुधरी तो फिर से आंदोलन करेंगे।
- बिजेंद्र हरियावास, किसान नेता।
नहीं हो रही सिंचाई
बिजली निगम के पावर कट से खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। आठ घंटे बिजली देने की जगह बार-बार पावर कट लगने से मुश्किल से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
- सुनील गोपालवास, किसान।
बार-बार लग रहे कट
कृषि क्षेत्र के लिए 24 घंटे में आठ घंटे बिजली देने का शेड्यूल बनाया हुआ है। बार-बार पावर कट लगने से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। पहले गेहूं की कटाई की बात कहकर बिजली सप्लाई रोकी हुई थी।

- प्रवीन उर्फ काला, मंढोली कलां।
पावर कट की समस्या है
बिजली समस्या को लेकर गोपालवास बिजली घर के सामने किसानों ने रोड जाम की थी। पावर कट की समस्या हर जगह बनी हुई है। किसानों की मांग को निगम के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है और उसे किसानों को बताया गया है।
- दिनेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed