{"_id":"63dca72bac798c0e1349808a","slug":"villagers-of-premnagar-of-bhiwani-blocked-hansi-bhiwani-road-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: पुलिस ने प्रेमनगर के सरपंच को घर से उठाया, भड़के ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम किया हांसी-भिवानी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: पुलिस ने प्रेमनगर के सरपंच को घर से उठाया, भड़के ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम किया हांसी-भिवानी मार्ग
Fri, 03 Feb 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:48 AM IST
सार
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रवीण बूरा प्रेमनगर ने बताया कि उनके गांव के सरपंच राजेश कुमार नरवाना में होने वाली रैली में सरकार के मंत्रियों का विरोध करने के लिए जाने वाले थे। इसको लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस सरपंच राजेश को घर से पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
भिवानी में प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भिवानी के गांव प्रेमनगर के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह हांसी-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस शुक्रवार तड़के गांव के सरपंच राजेश को घर से ले गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह सात से 10 बजे तक जाम लगा दिया। रोड जाम करने की वजह से वाहन की लंबी लाइन लग गई। वहीं, ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रवीण बूरा प्रेमनगर ने बताया कि उनके गांव के सरपंच राजेश कुमार नरवाना में होने वाली रैली में सरकार के मंत्रियों का विरोध करने के लिए जाने वाले थे। इसको लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस सरपंच राजेश को घर से पुलिस थाने ले गई। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने प्रेमनगर में स्थित सीबीएलयू के सामने जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस सरपंच को लेकर मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रमीणों ने जाम खोला।