फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   villagers hit a lock on the school gate

ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Wed, 03 Sep 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 03 Sep 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

गांव डोहका दिना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सहित दो शिक्षकों द्वारा आए दिन झगड़ा करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नाराज दो गांवों के ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची बीईओ प्रकाश फौगाट ने ग्रामीणों की मांग पर तुरंत प्रभाव से दो शिक्षकों का तबादला करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोहका दिना के परिसर में मंगलवार को डोहका दिना व डोहका मौजी की संयुक्त पंचायत सरपंच उमेद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत में दोनों गांवों के मौजिज ग्रामीण व विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पंचायत में विद्यालय के प्राचार्य व दो शिक्षकों द्वारा आपसी झगड़ा करने से विद्यालय में हो रहे खराब व्यवहार को लेकर चर्चा की गई। पंचायत में मौजूद कई अभिभावकों ने बताया कि पिछले दो माह से दो शिक्षकों के आपसी विवाद में विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों शिक्षक आए दिन गाली गलौच कर करते हैं। इस बारे में प्राचार्य ने कोई उचित कदम न उठाने की वजह से माहौल पूरी तरह खराब हो गया। इस पर कई अभिभावकों द्वारा रोष प्रकट करने व आरोपी शिक्षकों का तबादला करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को बाहर निकाल कर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट ने पहुंच कर ग्रामीणों से मामले के निपटारे का आग्रह किया। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक प्राचार्य सहित तीनों शिक्षकों का तबादला नहीं किया जाता तब तक ताला नहीं खोलेंगे।

इस पर बीईओ प्रकाश फौगाट ने जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि परीक्षा सिर पर होने के कारण प्राचार्य का तबादला होने से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा, इसीलिए उनको स्थिति सुधारने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।


इसके अलावा विद्यालय में आपसी भाईचारे को बनाने में नाकाम रहने पर दोनों शिक्षकों के तबादले के लिए आज ही विभाग को सिफारिश भेजी जाएगी। बीईओ के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोला शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि विद्यालय में दोबारा इस तरह का माहौल बनाया गया तो वे किसी बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed