{"_id":"65d8f1681615a1afc00c2c34","slug":"villagers-blocked-five-roads-for-seven-hours-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113643-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पोस्टमार्टम के 23 घंटे बाद हुआ जमालपुर में ऋषभ के शव का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने पांच रास्तों को सात घंटे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पोस्टमार्टम के 23 घंटे बाद हुआ जमालपुर में ऋषभ के शव का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने पांच रास्तों को सात घंटे किया जाम
Sat, 24 Feb 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में रोड जाम करते ग्रामीण।
बवानीखेड़ा (भिवानी)। जमालपुर गांव में पोस्टमार्टम के 23 घंटे बाद ऋषभ के शव का अंतिम संस्कार हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को पांच रास्तों को सात घंटों तक जाम रखा।
दरअसल, शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव जमालपुर में ग्रामीणों ने तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग के चौक पर जाम लगा दिया। इसकी वजह से जमालपुर-बवानीखेड़ा, रोहनात, रतेरा, पपोसा, बलियाली की तरफ जाने वाले गांवों के रास्ते भी बंद हो गए। जाम की वजह से हांसी से तोशाम जाने के लिए बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया। वहीं बवानीखेड़ा से तोशाम और हांसी से खानक के रास्ते तोशाम वाहनों का आवागमन किया गया। वहीं शाम करीब 5 बजे ग्रामीण माने और जाम को खोल दिया।
गांव जमालपुर में बुधवार देर शाम को 14 साल के ऋषभ की उसी के चचेरे भाई हरिओम ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को अपने सरसों के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। वीरवार को पुलिस ने हत्या आरोपी की निशानदेही के बाद गड्ढे से बच्चे का शव भी बरामद किया और दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वीरवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे तोशाम-जमालपुर मार्ग पर ग्रामीणों ने शव को गाड़ी में रखकर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश कुमार व सीआईए इंचार्ज रवींद्र कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों से थोड़ा समय मांगा और इसमें कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीण गाड़ी में शव रखकर सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के जाम की जानकारी मिलते ही एसडीएम विशाल भी उनके बीच पहुंच गए। कई घंटों तक दिनभर अधिकारियों की परिजनों व ग्रामीणों की कमेटी के साथ बातचीत चली। इस बीच जाम स्थल पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा सहित कई जनसंगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम विशाल की अध्यक्षता में प्रशासन ने इस मामले में परिजनों से बातचीत की और सात दिन का समय मांगा। इस दौरान एसडीएम ने दूध का दूध और पानी का पानी कर सभी दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एक सप्ताह में मामले की पुलिस जांच करेगी। हालांकि अभी तक हत्या आरोपी हरिओम ने इस हत्याकांड में अकेला ही शामिल होने की पुष्टि की है, मगर मृतक के पिता अनिल का आरोप है कि उसका बेटा पांच फुट का हट्टा कट्टा था। उसके शरीर पर चोट के निशान और उसका कई बार गला घाेंटने के निशान हैं। इस हत्याकांड को एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता है। इसमें अन्य की भूमिका है, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। शुक्रवार को आसपास के गांवों के ग्रामीण भी जाम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। वहीं हत्या के बाद से ही हत्यारे का परिवार भी घर पर ताला जड़ भूमिगत हो गया है।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की गई है। परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच के लिए सात दिन का समय दिया जाए। इस दौरान पुलिस अपनी जांच पूरी कर इस मामले में अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। - विशाल, एसडीएम भिवानी।