फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikas dies after being shot in Jamalpur village over illegal liquor sale

अवैध शराब बिक्री को लेकर जमालपुर में गोली लगने से घायल हुए विकास की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vikas dies after being shot in Jamalpur village over illegal liquor sale
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। अवैध शराब बिक्री को लेकर गांव जमालपुर में बुधवार को गोली लगने से घायल हुए युवक विकास की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास के साथ-साथ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर में बुधवार को अवैध शराब बिक्री को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर पत्थरों से हमला कर दिया। बाद में उन पर गोलियां चला दीं। इस घटना में विकास, रवि, विक्रम, साहिल व सन्नी को गोलियां लगी थीं। सभी घायलों की उम्र 15 से 22 वर्ष के बीच है। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। विकास के पेट में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहतक रेफर कर दिया था। वीरवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बवानीखेड़ा थाना पुलिस रोहतक पीजीआई में पहुंची।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को जमालपुर की वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने के कारण एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी। जिसमें पांच लोगों को गोली लगी थी। वीरवार को रोहतक उपचार के दौरान घायल विकास की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था जो अब हत्या में बदल गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed