{"_id":"61084bfe8ebc3e84670ed535","slug":"victim-complaint-sp-that-police-not-arresting-accused-bhiwani-news-hsr607868622","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर रही आरोपियों को गिरफ्तार तो घायल बुजुर्गों को खाट पर लेटाकर लघु सचिवालय ही पहुंच गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं कर रही आरोपियों को गिरफ्तार तो घायल बुजुर्गों को खाट पर लेटाकर लघु सचिवालय ही पहुंच गए परिजन
हमलावरों की पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गांव बुशान निवासी घायल जय?
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर के बाहर घायल बुजुर्गों को पिकअप गाड़ी में खाट पर लेटाकर सोमवार को परिजन लघु सचिवालय परिसर में एसपी से मिलने पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे गांव बुसान के ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग दंपती पर 19 जुलाई को घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में गांव बुसान निवासी जयचंद और उनकी भाभी माया को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
बुजुर्ग जयचंद ने बताया कि 19 जुलाई को घर पर ही कुछ लोग आए और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद उस पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला किया। उसका शोर सुनकर उसकी भाभी माया व भतीजा इंद्रजीत पहुंचे। उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को तोशाम के निजी अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में बहल पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। बुजुर्ग के साथ आए परिजनों ने आरोप लगाया कि बहल पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और पुलिस उन्हीं पर समझौते का दबाव बना रही है। उनका आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग व उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में शिकायत सौंपकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने व उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले में पीड़ित पक्ष को दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।