{"_id":"649dbcaf98dda6d64307f8e6","slug":"verification-started-after-release-of-list-in-iti-3369-got-admission-in-the-state-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-1363-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अवैध आहता पर छापा मारा, बिना लाइसेंस शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अवैध आहता पर छापा मारा, बिना लाइसेंस शराब बरामद
Thu, 29 Jun 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
रोहतक गेट क्षेत्र में छापामारी करती सीएफ फ्लाइंग और एक्साइज विभाग की टीम।
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार शाम को रोहतक गेट क्षेत्र में चल रहे एक अवैध आहता में छापा मारा। इस दौरान टीम को वहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पीते मिले। वहीं दुकान के अंदर बिना लाइसेंस शराब भी टीम ने बरामद की।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के राजबीर सिंह, सीआईडी भिवानी विभाग प्रमुख सुनील कुमार, आबकारी निरीक्षक सतबीर सिंह की संयुक्त टीम ने रोहतक गेट स्थित राजेंद्र कोल्ड काॅर्नर पर छापामारा। इस दौरान वहां दुकान मालिक राजेंद्र अपनी दुकान के पीछे कुछ लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था। टीम ने यहां बैठाकर शराब पिलाने के संबंध में दुकानदार से लाइसेंस मांगा। जिस पर वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाया। मौके पर आबकारी विभाग की टीम ने दुकान के अंदर से दो ब्लैंडर प्राइड शराब की दो खाली बोतल, रॉयल स्टैग की खाली बोतल, टयूबर बीयर की चार खाली बोतल, वडवाइजर बीयर की तीन खाली बोतल, ओसीबी वे की दो खाली बोतल व वाइट एंड ब्ल्यू की एक खाली बोल के अलावा टयूबर बीयर की एक भरी बोतल, दो बोतल मस्ती माल्टी देसी शराब बरामद हुई। तीन अधे मस्टी माल्टा देसी शराब, दो बोतल बुम बीयर भरी हुई मिली। टीम ने दुकानदार राजेंद्र के खिलाफ स्थानीय पुलिस बुलाकर कार्रवाई की। वहीं टीम में सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, आबकारी विभाग के निरीक्षक सतबीर सिंह, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक से राजवीर सिंह, सुरेंद्र, महेंद्र, संजय, अशोक मौजूद थे। संवाद