फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicles were stuck due to jam, the gate could not be found, so the train had to be stopped in the middle

जाम लगने से फंसे थे वाहन, नहीं लग पाया फाटक तो बीच में ही रोकनी पड़ी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck due to jam, the gate could not be found, so the train had to be stopped in the middle
लोहारू रेलवे फाटक बंद नहीं होने की वजह से रेवाड़ी से भिवानी जंक्शन की ओर जाने वाली बीच रास्ते में - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में अक्सर सोमवार को जाम रहता है। इस बार सोमवार तो जाम इतना बढ़ गया कि ट्रेन ही रोकनी पड़ी। देवसर चुंगी से लोहारू की रेलवे फाटक पर दोपहर करीब सवा 12 बजे जाम के हालात इतने बिगड़े की फाटक के बीच में ही जाम में फंसे वाहन खड़े हो गए। इसकी वजह से ट्रेन आने के दौरान फाटक का बोम (लोहे का पोल) भी बंद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

फाटक पर तैनात रेलवे कर्मचारी लगातार फाटक का बोम बंद करने का प्रयास करता रहा, लेकिन रेलवे ट्रैक पर वाहन जाम में फंसे होने की वजह से बंद नहीं हो पाया। इसकी सूचना रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद आरपीएफ थाने के जवान मौके पर पहुंचे और जाम में फंसे वाहनों को फाटक से दूर हटाकर फाटक बंद कराया। फाटक खुला रहने की वजह से रेवाड़ी की तरफ से भिवानी जंक्शन पर आई ट्रेन को चालक ने बीच रास्ते में ही रोक दिया।
विज्ञापन

भिवानी के सरकुलर रोड पर सोमवार को सबसे अधिक वाहन होते हैं, ऐसे में हांसी गेट से घंटाघर, देवसर चुंगी से होते हुए लोहारू रोड रेलवे फाटक तक जाम की स्थिति बनती है। उधर महम गेट से अग्रसेन चौक और फिर दादरी गेट क्षेत्र लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज पर भी जाम के हालात बनते हैं। दोपहर करीब सवा 12 बजे रेवाड़ी की तरफ से ट्रेन आने का संकेत पाकर फाटक संख्या 51-सी पर तैनात फाटक मैन ने फाटक के बोम को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों का काफी जाम लगा हुआ था। करीब दस मिनट तक फाटक बंद करने का प्रयास किया गया। मगर जाम में फंसे वाहनों की कतार ही नहीं टूट रही थी। उस समय स्थिति और बिगड़ गई, जब रेवाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेन फाटक के नजदीक सीटी बजाते हुए आगे बढ़ रही थी। अचानक ही ट्रेन के चालक को आभास हुआ कि फाटक खुला है और वाहन अभी भी ट्रैक पर फंसे हैं तो उसने रफ्तार धीमी कर दी। इसी दौरान फाटक पर राजकीय रेलवे पुलिस थाने से भी जवान मौके पर पहुंच गए और जाम में फंसे वाहनों को ट्रैक से दूर हटाने में जुट गए। आरपीएफ जवानों ने वाहनों को हटाकर फाटक का बोम बंद करा दिया। इस बीच करीब दस मिनट तक ट्रेन का पहिया भी बीच रास्ते में ही थमा रहा। फाटक पर तैनात रेलवे कर्मचारी का कहना है कि सोमवार को अधिक जाम रहता है। इसी वजह से कई बार पहले भी इस तरह के हालात बने हैं। दरअसल चार बार फाटक का बोम भी वाहन तोड़ चुके हैं, जिससे रेलवे को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी की तरफ से आई ट्रेन को रोकना पड़ा
वाहनों का जाम रोज की बात है। इस वजह से फाटक बंद नहीं हो रहा था। इसलिए रेवाड़ी की तरफ से आई ट्रेन को भी रोकना पड़ा। शहर में बढ़ रहे वाहनों की वजह से लोहारू रेलवे फाटक पर सबसे अधिक दबाव रहता है।
-जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक भिवानी।

 घंटाघर से देवसर चुंगी की और जाने वाले मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

घंटाघर से देवसर चुंगी की और जाने वाले मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed