फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicle hit two people going home on foot, one killed, one injured

खेत से पैदल घर जा रहे दो लोगों को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicle hit two people going home on foot, one killed, one injured
भिवानी। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव कितलाना के समीप खेत से घर पैदल जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं सड़क हादसे की जानकारी सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी राकेश ने बताया कि वह गांव के ही रवींद्र के साथ 24 जनवरी की रात करीब साढ़े सात बजे खेत से भिवानी की तरफ अपने गांव की तरफ सड़क किनारे पैदल आ रहे थे। इसी दौरान चरखी दादरी की तरफ से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। फोन कर परिजनों को बुलाया। जिसके बाद विनोद वाहन का इंतजाम कर दोनों को अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रवींद्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल राकेश को परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया वहीं घायल राकेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed