फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vaidya, who treated him by giving indigenous medicine, accused of grabbing Rs 21 lakh

देसी दवा देकर इलाज करने वाले वैद्य पर 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vaidya, who treated him by giving indigenous medicine, accused of grabbing Rs 21 lakh
बहल (भिवानी)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने देसी दवाई देकर इलाज करने वाले एक वैद्य पर ब्लैकमेल करके करीब 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह एलर्जी की दवा लेने के दौरान वैद्य के संपर्क में आया था और बाद में वैद्य के संपर्क के कुछ लोगों ने उसकी अश्लील तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर राशि हड़प ली है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद वैद्य व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले वर्ष 15 अगस्त को जांघों में एलर्जी होने पर दवाई लेने हिसार जा रहा था। इस दौरान बहल बस स्टैंड पर खानीदानी दवाखाने का एक एजेंट दवाई का प्रचार कर रहा था। उसने एजेंट से एलर्जी की दवाई के बारे में पूछा तो उसने गारंटी से इलाज करने की बात कहकर उसे चौधरी पेट्रोल पंप के सामने लगे तंबू में ले गया। वहां पर उक्त एजेंट ने उसे अपने सीनियर वैद्य से मिलवाया और उसे एलर्जी का गारंटी से इलाज करने की बात कहकर एक सप्ताह की दवाई दी। एक सप्ताह तक दवाई लेने पर उसे कोई आराम नहीं हुआ तो वह 24 अगस्त को वैद्य के पास आया और तकलीफ बढ़ने के बारे में बताया। इस पर वैद्य ने उसे अगले सप्ताह 45000 रुपये लेकर आने की बात कही। वह 3 सितंबर 2021 को वैद्य के पास गया तो वैद्य ने उससे 45000 रुपये लेकर दवाइयां और उनका बिल दे दिया। इस दौरान उसने वैद्य के बताए अनुसार कुछ दवाइयां लोहारू के पतंजलि स्टोर से लाकर वैद्य को दी तो वैद्य ने उन दवाइयों को अपनी दवाइयों में मिलाकर उसे दे दी। करीब बीस दिन बाद वह फिर से वैद्य के पास गया और कुछ आराम होने की बात कही तो वैद्य ने उससे कहा कि अब तेरी दवाइयां कंपनी से आई हैं। हमने तेरा नाम, पता, बीमारी कंपनी को भेज दिया था और मुझे कुछ पुड़ियां दे दी। उसके पास दो मोबाइल नंबरों से फोन आया कि आप अपनी कुछ और दवाइयां ले जाओ तो उसने यह कहकर दवाई लेने से मना कर दिया कि अब वह ठीक है। उसके बाद 10 फरवरी को उसके पास धमकी भरे फोन आने लगे। एक व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप पर विडियो कॉल कर उसके साथ कुछ लड़कियों की नंगी तस्वीरें दिखाई, जिससे वह मानसिक अवसाद में चला गया। आरोपियों ने उससे 247000 रुपये की मांग रखी। बकौल पीड़ित, सामाजिक बदनामी के डर से वह उनके द्वारा बताए गए नंबरों पर पैसे भेजने लगा। वह करीब 21 लाख रुपये भेज चुका है। जिसमें वह बैंक ऑफ बड़ौदा गांव चालीस (महाराष्ट्र) में सागर सिंह प्रेम सिंह के नाम से खाते में करीब सात लाख व मां आशापुरा ई मित्र घाना मार्केट मेड़ता सिटी जिला नागौर के पे फोन में 14 लाख रुपये ऑनलाइन भेज चुका हूं। अब वे लोग मुझसे पांच लाख रुपये 22 मार्च 2022 तक देने की धमकी दे रहे हैं। उसने सात लाख रुपये गांव के एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए हैं और बाकी 14 लाख बहल के सीएससी केंद्रों से भेजे हैं। पुलिस थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने नामजद सागर सिंह प्रेम सिंह व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed