फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vaccination started in more than 100 schools

100 से अधिक स्कूलों में शुरू हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccination started in more than 100 schools
नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने अभियान शुरू किया गया है। जिले में करीब 50 हजार बच्चों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी, जिनमें से 3582 को वैक्सीनेशन किया है। इस अभियान के तहत जिले के करीब 100 स्कूलों में शिविर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों में परीक्षाओं का आयोजन होने के कारण टीकाकरण अभियान बाधित हो गया है। स्कूल में बच्चे अपनी परीक्षा देने में व्यस्त हो गए हैं, जिसकी वजह से वे टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि परीक्षा के समापन के बाद फिर से अभियान बेहतर गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में कुल 1427 लाभार्थियों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। इनमें से 12 से 14 आयुवर्ग के लाभार्थियों ने 786 डोज, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों ने 188 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों ने 306 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों ने 58 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों ने 89 डोज लगवाई है। इनमें से 786 ने पहली, 530 ने दूसरी और 46 ने एहतियात डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण की जानकारी
दिनांक डोज
16 मार्च 09
17 मार्च 20
18 मार्च 29
19 मार्च 126
20 मार्च 584
21 मार्च 568
22 मार्च 1035
23 मार्च 00
24 मार्च 425
25 मार्च 786
जिले के वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति
जिले में अब तक 852253 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली और 768946 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें से 5658 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 5603 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी तरह 4983 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 4950 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों ने 3582 पहली डोज, 15 से 17 आयुवर्ग में 45446 किशोरों ने पहली और 28601 ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 535899 ने पहली और 465755 ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 172236 ने पहली और 162721 ने दूसरी डोज, 60 साल से अधिक आयुवग के बुजुर्गों में 133510 ने पहली और 129883 ने दूसरी डोज लगवाई है।
कोरोना के तीन नए संक्रमित मिले
भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि एक संक्रमित स्वस्थ भी हुआ है। जिले में फिलहाल कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हैं। इनमें से तीन मरीज ग्रामीण, जबकि दो शहरी क्षेत्र से हैं। शुक्रवार को कोरोना जांच के 700 सैंपल लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह आने की उम्मीद है। हालांकि जिले के 465 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित हैं। संवाद

शिविर लगवाने के लिए कर सकते हैं संपर्क
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही वैक्सीन के लाभार्थी नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जो भी संस्था शिविर लगवाना चाह रही है, वे नागरिक अस्पताल में बनाए वार रूम में संपर्क कर सकते हैं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed