फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unique procession reached Bhiwani Jat Dharamshala, unemployed groom kept waiting for SSC recruited bride

Bhiwani: जाट धर्मशाला में पहुंची अनोखी बरात, बेरोजगार दूल्हा करता रहा एसएससी भर्ती दुल्हनिया का इंतजार

Sun, 12 May 2024 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 May 2024 01:09 PM IST
सार

हरियाणा में बेरोजगार युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। सरकार के खिलाफ युवाओं ने बेरोजगारों की बरात निकाली। इसके लिए निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया था, जिसमें ग्रहणी देवी और किसान सिंह ने अपने बेटे बेरोजगार बेटे की एसएससी भर्ती दुल्हन से शादी तय की है।

विज्ञापन
Unique procession reached Bhiwani Jat Dharamshala, unemployed groom kept waiting for SSC recruited bride
अनोखी बरात - फोटो : संवाद

विस्तार

बेरोजगार दूल्हा और एसएससी भर्ती दुल्हन की अनोखी शादी के लिए भिवानी की जाट धर्मशाला में प्रदेशभर से बेरोजगारों की बरात पहुंची। रविवार सुबह 11 बजे बरातियों का जाट धर्मशाला में जुटना शुरू हुआ तो बैंड बाजे के साथ दुल्हा भी पहुंच गया। सिर पर सेहरा बांधे बेरोजगार दूल्हा एसएससी भर्ती दुल्हन का इंतजार करता रहा। हालांकि ये बारात दुल्हन की तलाश में नारनौल तक जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस शादी का बाकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया था, जिसमें ग्रहणी देवी और किसान सिंह ने अपने बेटे बेरोजगार बेटे की एसएससी भर्ती दुल्हन से शादी तय की है। इसमें उम्र दराज कुआरों से भी अनुरोध किया है कि जींद में रिश्ता हुआ और करनाल में सगाई, बेरोजगारी की बरात में भिवानी आना मेरे भाई। वहीं, प्रदेश भर से जाट धर्मशाला में जुटे बेरोजगारों ने बताया कि एसएससी भर्ती का परिणाम रोका गया है। कुछ परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि एक माह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी पांच अंक का फैसला नहीं हुआ है। एसएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती में इंतजार कर रहे बेरोजगारों का सब्र भी अब जवाब देने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed