फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unique Card: The battle is still on, MSP's turn

अनोखा कार्ड: जंग अभी जारी है, एमएसपी की बारी है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unique Card: The battle is still on, MSP's turn
15 फोटो प्रदीप की शादी का कार्ड देखते हुए उसके परिजन व दोस्त। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किसान आंदोलन स्थगित हो चुका है लेकिन अभी आंदोलन का असर अब तक युवाओं के सिर पर है। तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद किसान अब सरकार से एमएसपी की गांरटी की मांग कर रहे है। एमएसपी की गांरटी की मांग को लेकर एक युवा किसान ने अपनी शादी के कार्ड पर अनोखा संदेश छपवाकर एमएसपी की मांग की है। इसके साथ ही युवा किसान ने नो फार्मर्स, नो फूड का लोगो भी छपवाया है।
विज्ञापन

गांव बुशान निवासी प्रदीप ने बताया कि आम और साधारण इंसान अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। कोई महंगे पकवान बनवाता है तो कोई उड़नखटोला मंगवाता है। ऐसे में किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उन्होंने एमएसपी की मांग करता हुआ संदेश अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया है। प्रदीप ने बताया कि नौ फरवरी को उसकी शादी है।
विज्ञापन

उनके लिए फसलों की एमएसपी होना सबसे बड़ा सपना है। प्रदीप ने कहा कि कृषि कानूनों के रद्द होने पर किसानों की जीत नहीं हुई अपितु असली जीत एमएसपी का कानून बनने पर होगी। प्रदीप ने कहा कि जब माचिस तक का एमआरपी है तो फसलों का एमएसपी क्यों नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के चाचा रमेश कालीरमण ने कहा कि प्रदीप शादी के बाद भी एमएसपी के कानून की लड़ाई में भाग लेगा। उन्होंने कहा यदि आगे की लड़ाई के लिए दिल्ली जाने की जरूरत पड़ी तो बहू भी रोटी बनाने साथ जाएगी। प्रदीप के कार्ड की चर्चा हर किसान की जुबां पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed