फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Union strike begins over non-payment of salaries

Bhiwani News: वेतन का भुगतान न होने पर यूनियन का धरना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Union strike begins over non-payment of salaries
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ नारेबाजी करते सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी ।
भिवानी। वेतन और सुविधाओं से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध) की अर्ध-शहरी और फील्ड शाखाओं ने सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विद्या नगर स्थित कार्यकारी अभियंता, डिवीजन नंबर-1 कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने का संचालन शाखा सचिव प्रवीण कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता शाखा कोषाध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा ने की। धरने को संबोधित करते हुए राज्य संगठन सचिव सुशील आलमपुर ने आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अभियंता कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी डिस्पोजलों पर मशीनरी खराब पड़ी है जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारियों को सरसों का तेल और साबुन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे गंभीर मामला हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 11 कर्मचारियों का है जिन्हें पिछले 12 महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शेखावत ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सीवरेज और जल आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान सूरजभान जटसारा, फील्ड ब्रांच प्रधान राजकुमार चांगिया, सचिव विजय आसलवास, शहरी ब्रांच प्रधान नरेंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष रामनिवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed