फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uncle brutality in Bhiwani, Nephew was kidnapped and strangulated with plastic rope, brutally murdered

भिवानी में चाचा की बेहरमी: भतीजे का अपहरण कर प्लास्टिक रस्सी से गला घोंट की निर्मम हत्या, खेत में दफनाया शव

Thu, 22 Feb 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

भिवानी से 13 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चे की हत्या रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने की है। आरोपी मृतक ऋषभ के घर के सामने रहता है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी पर शक हुआ।

विज्ञापन
Uncle brutality in Bhiwani, Nephew was kidnapped and strangulated with plastic rope, brutally murdered
शव को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर में 13 साल के इकलौते बेटे को रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसके शव को फंदे समेत अपने ही सरसों के खेत में गड्ढे में दबा डाला। रातभर पुलिस के साथ भी बच्चे को ढूंढने का नाटक कर गुमराज करता रहा। पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो बच्चे की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ। वीरवार दोपहर को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खेत के अंदर दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए उसे नागरिक अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गांव जमालपुर निवासी 13 वर्षीय ऋषभ बुधवार शाम चार बजे से लापता हो गया था। पिता अनिल यादव ने अपने इकलौते बेटे के अचानक लापता होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पिता ने बताया कि उसका बेटा ऋषभ नौंवी कक्षा में पढ़ता है। उसकी एक छोटी बहन है। परिजन और पुलिस रात भर बच्चे का सुराग लगाने में लगे रहे। फिर सीसीटीवी फुटेज भी जांची। इस दौरान फुटेज में ऋषभ के घर के सामने रहने वाला 24 वर्षीय मोनू उर्फ हरिओम अपनी बाइक पर बच्चे को बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन


आरोपी रातभर पुलिस के साथ बच्चे की तलाश लगा रहा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि बच्चा घर से बाजार आया और फिर मोमोज खाएं, तब आरोपी साथ की रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहा था। बच्चा जाने लगा तो बाइक पर पीछे बैठाकर अपने साथ ले गया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पहले तो वह रात भर पुलिस को इधर-उधर घुमाता रहा। फिर उसने बच्चे की हत्या की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने खेत में दफनाए बच्चे के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed