{"_id":"61a28693bcc08d659d22dac3","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-bhiwani-news-hsr618000316","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के साथ लगते गांव तिगड़ाना के पास शुक्रवार रात को एक सड़क हादसे में अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए। वहीं अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार तिगड़ाना निवासी धर्मराज ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिवानी भगवती धर्मशाला में आए हुए थे। उसका भतीजा अंकुश भी उनके साथ था। रात को अंकुुश अपनी बाइक पर वापस घर आ रहा था। पीछे-पीछे वह भी बाइक पर चल रहा था। अंकुश के अलावा एक अन्य बाइक सवार भी वहा से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी और वहां से भाग गया। हादसे में अंकुश के अलावा घायल होने वाले दूसरे युवक ने धर्मराज को बताया कि उसका नाम नवीन है और वह गांव धनाना का है। इसी दौरान घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
हालात बयां कर रहे कुछ और कहानी
गांव तिगड़ाना के पास क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। एफआईआर के अनुसार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, मगर दोनों बाइक पीछे से सही सलामत हैं और आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इससे साफ है कि दोनों बाइक को आगे से टक्कर मारी गई है। इसके अलावा दोनों ही बाइक के आगे के अलोय व्हील भी पूरी तरह से टूट चुके हैं, जिससे साफ है कि सामने से जोरदार टक्कर लगी है।
विज्ञापन
परिजन बोले- आमने-सामने टकराई बाइक
तिगड़ाना निवासी मृतक अंकुश के चचेरे भाई अमित ने बताया कि बाइक को टक्कर ट्रक ने नहीं बल्कि दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई है। उसने कहा कि उन्होंने पुलिस से ये जरूर कहा था कि जब दूसरी बाइक वाला युवक भी मर गया है तो कार्रवाई किस के खिलाफ कराएं। अब पुलिस ने क्या कार्रवाई की इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
घर से एक मिनट की दूरी पर मौत ने लिया आगोश में
जिस जगह पर हादसा हुआ है वह गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही है। अगर हादसा नहीं होता तो अंकुश एक मिनट में अपने घर पर पहुंच जाता। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। टक्कर भी इतनी जोर से हुई कि दोनों में से एक का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हेलमेट भी जान नहीं बचा पाया।
वर्जन::
गांव तिगड़ाना के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। परिजनों ने जो बयान दर्ज कराए हैं उसी के आधार पर ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- जयसिंह, एसएचओ, सदर थाना।