{"_id":"69e7baed6ce171223a06ba00","slug":"two-workers-fell-from-a-height-of-20-feet-during-lintel-casting-one-died-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150044-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लेंटर ढलाई के दौरान 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे दो मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लेंटर ढलाई के दौरान 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे दो मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन
हरदेश पाल का फाइल फोटो।
भिवानी। शहर के नया बाजार में मंगलवार दोपहर लेंटर ढलाई के दौरान हुए हादसे में दो मजदूर करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लेंटर ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन पलट गई और दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े जिसमें एक मजदूर मशीन के नीचे दब गया।
घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। नया बाजार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर लेंटर ढलाई के दौरान मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ निवासी करीब 18 वर्षीय हरदेश पाल करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।
मृतक की मां पाना बाई ने बताया कि वे मजदूरी के लिए यहां आए हुए थे और काम के दौरान मशीन पलट गई जिससे उनका बेटा नीचे गिर गया और उसकी गर्दन पर मशीन गिर गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनके बेटे को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह खुद अपने बेटे को मशीन से निकालने का प्रयास करती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। उनका आरोप है कि मौके पर ठेकेदार और मालिक ने भी बचाव का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
इसी हादसे में दूसरा मजदूर गयारसी भी घायल हुआ जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।