{"_id":"625d9890ae7ac8011456fe2a","slug":"two-students-going-to-take-class-10th-examination-in-bhiwani-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: भिवानी में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे दो विद्यार्थियों की सड़क हादसे में मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: भिवानी में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे दो विद्यार्थियों की सड़क हादसे में मौत, तीन की हालत गंभीर
Mon, 18 Apr 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:27 PM IST
सार
बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पाजू गांव के नजदीक हादसा हुआ। गाड़ी में छह विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
नवीन और अभिषेक का फाइल फोटो, हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भिवानी के बहल क्षेत्र में चैहड़ खुर्द से पाजू सड़क मार्ग पर स्कूली विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के पेपर दिलवाने के लिए जा रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई। गाड़ी में सवार छह विद्यार्थियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल विद्यार्थियों को हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर बहल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और घायलों को हिसार अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नांगल गांव से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी एक बोलेरो गाड़ी को किराये पर लेकर चैहड़ कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं का कक्षा का विज्ञान का पेपर देने के लिए जा रहे थे, जब गाड़ी चैहड़ खुर्द से पाजू गांव के समीप मुर्गा फार्म के पास पहुंची तो वहां अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
गाड़ी की टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। शोर सुनकर आसपास के लोग गाड़ी के पास पहुंचे और घायलों को बहल अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान अभिषेक (15) पुत्र महाबीर व नवीन पुत्र महेंद्र (16) ने दम तोड़ दिया, जबकि अंकित पुत्र राजबीर, अंकित पुत्र नेपाल व योगेश पुत्र सतबीर को गंभीर हालत में हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बहल पुलिस ने विद्यार्थियों के शवों का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया व घायलों को हिसार भेजा। दोनों मृतकों के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक अंकित दो भाइयों में छोटा था, जबकि नवीन बड़ा है।
अभिषेक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू का छात्र था व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चैहड़ कलां से दसवीं के पेपर दे रहा था। पुलिस ने मृतक अभिषेक के चाचा सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।