फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two sisters from Dhanana won the Delhi University Students' Union elections.

Bhiwani News: धनाना की दो बहनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दर्ज की जीत

Sat, 20 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two sisters from Dhanana won the Delhi University Students' Union elections.
मुंढाल (भिवानी। भिवानी जिले के गांव धनाना की दो सगी बहनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बेटी प्रियंका घणघस को मिरांडा हाउस कॉलेज की अध्यक्ष चुना गया है, जबकि छोटी बहन भारती घणघस ने डीआरसी कॉलेज में उपाध्यक्ष का पद अपने नाम किया।
विज्ञापन

गांव धनाना निवासी बलदेव राज की बेटियां प्रियंका और भारती की इस कामयाबी पर घणघस खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता नफे सिंह ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। भिवानी की बेटियों ने खेल और शिक्षा के साथ-साथ अब छात्र राजनीति में भी अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका और भारती की यह जीत अन्य बेटियों को भी राजनीति और सामाजिक कार्यों में आगे आने की प्रेरणा देगी। नफे सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों बहनों का पैतृक गांव धनाना में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed