फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people were cheated of lakhs of rupees

Bhiwani News: पीएनबी कर्मचारी के पास अनजान लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.45 लाख

Mon, 06 May 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of lakhs of rupees
भिवानी। साइबर ठग आम लोगों को ही अपना शिकार नहीं बना रहे बल्कि पढ़े-लिखे और बैंक कर्मचारियों को भी आसानी से अपने झांसे में लेकर उन्हें ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें पीएनबी बैंक में तैनात एक सरकारी कर्मचारी के पास अनजान लिंक भेजकर उसके बैंक खाता से 1.45 लाख रुपये निकाले गए। फिलहाल मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव रुपाना निवासी रामफल ने बताया कि वह पीएनबी बैंक में सरकारी कर्मचारी है। गत 11 मार्च को उसके पास किसी अनजान लिंक पर क्लिक हो गया था। जिसके बाद 13 मार्च को उसके फोन पर आने वाले मैसेज फारवर्ड होकर दूसरे नंबर पर जाने लगे और उसके पीएनबी बैंक खाता से 99,999 रुपये व 45,000 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। उसने साइबर पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुबई में नौकरी, वीजा लगवाने के नाम पर ठगे 1.10 लाख रुपये

भिवानी। दुबई में नौकरी, वीजा दिलाने के बहाने गांव कितलाना निवासी एक व्यक्ति से 1.10 लाख रुपये ठगी का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी सचिन ने बताया कि पहले वह मर्चेंट नेवी में काम करता था। उसकी तैनाती दुबई में थी। कोरोना के दौरान वह घर आ गया। दुबई में उसकी मुलाकात रफय मिर्जा से हुई थी। एक दिन उसके पास व्हाट्सअप पर मिलर्जा के नाम से काॅल आई। फोन पर बोलने वाले ने उसे बताया कि वहां एक नौकरी है। अगर उसे जरूरत है तो वह उसे लगवा देगा।


इसके लिए वीजा का खर्च उसने 1.10 लाख रुपये बताया। उसके कहे अनुसार उसने 1.10 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में भेज दिए। एक सप्ताह तक इंतजार के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने फोन करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसका फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसलिए उसने साइबर अपराध पुलिस थाने में सूचना दी। इस आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed