फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two people die in black fungus, one patient return home, doctors

ब्लैक फंगस से दो की मौत, एक मरीज हुआ ठीक

Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
two people die in black fungus, one patient return home, doctors
भिवानी। जिले में एक तरफ जहां कोरोना का कहर कम हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्लैक फंगस से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुुधवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ब्लैक फंगस ग्रस्त दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को एक केस ठीक हुआ है। जिले में ब्लैक फंगस से अब तक कुल 15 मौत हो चुकी है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू के वार्ड नंबर 6 निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान फंगस की जांच करने पर 25 मई को चिकित्सकों ने उसे ब्लैक फंगस होने की पुष्टि की। जिसने 10 जून को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही गांव घुसकानी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान चिकित्सक ने 24 मई को उसको ब्लैक फंगस होने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 10 मई को उसने दम तोड़ दिया। इन दोनों केस की मौत होने के बाद जिले में ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। वही गांव बड़वा निवासी 44 वर्षीय ब्लैक फंगस ग्रस्त व्यक्ति अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। बुधवार को वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटा है। जिले में अब तक फंगस के कुल 42 केस सामने आए है। जिनमें से 15 की मौत हो गई और 18 मामले ठीक हो गए है। वही जिले में फिलहाल नौ सक्रिय केस है। जोकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम, हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

कोरोना से भी दो की मौत, दो हुए ठीक
जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का कुल आंकड़ा 635 पहुंच गया है। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के महज दो नए केस सामने आए है। वही 25 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे है। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम द्वारा बुधवार को 525 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट वीरवार दोपहर बाद आएगी। वही जिले में कोरोना संक्रमण के 275 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुुसार जिले के गांव सिपर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और गांव मिठ्ठी से 51 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 104 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 33 शहरी और 71 ग्रामीण क्षेत्र से है। वहीं 104 संक्रमित मामलों में से 63 होम आइसोलेट और 41 अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के महज दो मामले मिले है। वही 25 केस ठीक हुए है। जिले में ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। नागरिकों से अपील है कि बिना चिकित्सक की सलाह से किसी तरह की दवा का सेवन न करे। जागरूक रहे, सुरक्षित रहे।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed