फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two party beating, five injured, police complaint

कुसुंभी में दो पक्षों में चले तेजधार हथियार, पांच घायल

Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
two party beating, five injured, police complaint
जुई पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कुसुंभी में दो पक्षों में तेजधार हथियार चलने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कुसुंभी निवासी राजेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे वह अपने खेत में गया था। वहां पर आरोपी पक्ष से तीन लोग हो गए। राजेश ने उनसे पूछा कि हमारे खेत में जुताई किसने की। यह कहते है आरोपी पक्ष ने उसके साथ गाली गलौज की और लाठी-डंडे लेकर उसकी ओर मारने के लिए बढ़े। वह भागने लगा तो राजकुमार ने उसे पकड़ लिया और अमन व रमेश ने उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर खेत में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने बीच बचाव करवाया। अचानक ही आरोपी पक्ष ने गाड़ी से उसको टक्कर मारने की कोशिश की मगर गाड़ी खंभे में लग गई। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी उर्मिला आई तो आरोपियों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, उसकी सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। झगड़े में राजेश और उसकी पत्नी उर्मिला घायल है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से घायल गांव कुसुंभी निवासी मनीषा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर काम कर रही थी। अचानक ही उनके घर पर पड़ोसियों ने ईंट पत्थर बरसा दिए। फिर पड़ोस के ही उर्मिला, राहुल, राजेश उनके घर पर तेजधार हथियार और लाठी डंडे लेकर आ गए और उसके साथ मारपीट की। फिर उन्होंने उसके पति अमन शर्मा और ससुर रमेश शर्मा के साथ प्लॉट में जाकर तेजधार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनकी बोलेरो में तोड़फोड़ की। झगड़े में उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उनके पक्ष से मनीषा, अमन शर्मा और रमेश शर्मा घायल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed