फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two miscreants arrested with illegal weapons, many cases are registered in Haryana, Rajasthan

अवैध हथियार के साथ दो बदमाश काबू, हरियाणा राजस्थान में दर्ज कई मुकदमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested with illegal weapons, many cases are registered in Haryana, Rajasthan
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में कई हत्या, लूट डकैती के केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से चार अवैध पिस्तौल, आठ कारतूस, एक बाइक व तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया सीआईए प्रथम के सहायक उपनिरीक्षक राजेश की टीम को सूचना मिली थी कि बाइक पर दो बदमाश गांव कलाली से कामोद होते हुए सिवानी जाएंगे। जिनके पास काफी हथियार हैं। पुुलिस टीम ने सूचना पर गांव कालोद के समीप नाकाबंदी कर दी और दोनों बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सतीश वासी नंगलिया नारनौल व दीपक उर्फ विशाल नया गांव नांगल चौधरी के रूप में की है। पुलिस ने सतीश के पास से देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किए। दीपक से 32 बोर का पिस्तौल व 315 बोर का एक कट्टा और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। आरोपी सतीश के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में हत्या प्रयास, लूट के कई केस दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी दीपक उर्फ विशाल पर भी हत्या प्रयास सहित कई केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed