फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two medical stores sealed after getting banned medicine

प्रतिबंधित दवा मिलने पर दो मेडिकल स्टोर सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two medical stores sealed after getting banned medicine
हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर के बाहर कार्रवाई करती पंजाब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम। संव? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंजाब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भिवानी की संयुक्त टीम ने वीरवार रात को प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में शहर के दो मेडिकल स्टोर को सील किया है। टीम ने कोंट रोड से एक मेडिकल स्टोर को सील किया है। वहीं, दूसरी ओर हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर भी मामले में संलिप्त होने के चलते उसे भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

पंजाब में फैले नशे के कारोबार के तार भिवानी से भी जुड़े हुए हैं। चार दिन पहले पंजाब के बरनाला में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे भिवानी से प्रतिबंधित दवाइयां मंगवाते हैं। इस पर पंजाब पुलिस ने एक टीम बनाई और भिवानी कार्रवाई करने के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। उन्होंने जिला औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर को साथ लेकर हनुमान ढाणी क्षेत्र और कोंट रोड स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। कोंट रोड से एक मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने सेल्समैन संदीप को भी पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई। इस मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक पर भी मामले में संलिप्त होने के चलते उसे भी सील कर दिया है। मेडिकल स्टोर के सहयोगी भारत नगर निवासी एक मोहित को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोंट रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर मिली दवा
मारे गए छापे में कोंट रोड स्थित मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल के 72 कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसके अलावा ट्रामाडोल के 18 खाली पत्ते भी पुलिस को मिले हैं। कोंट रोड से पुलिस ने सेल्समैन संदीप को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक नहीं मिला तो सील किया मेडिकल स्टोर
हनुमान ढाणी स्थित मेडिकल स्टोर पर भी प्रतिबंधित दवाएं होने की सूचना थी। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का इंजार्च वहां नहीं मिला तो उसके सहयोगी भारत नगर निवासी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के लिए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
पंजाब पुलिस की सूचना पर संयुक्त टीम ने शहर के दो मेडिकल स्टोर सील किए हैं। कोंट रोड स्थित मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल मिले हैं। वहीं हनुमान ढाणी स्थित स्टोर को जांच के लिए सील किया गया है।

हेमंत ग्रोवर, जिला औषधि नियंत्रक, भिवानी
पंजाब पुलिस की टीम ने छापेमारी के लिए सुरक्षा मांगी थी। इस पर दो कर्मचारियों को टीम के साथ भेज दिया गया था। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से की गई है।
दशरथ, प्रभारी, जैन पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed