{"_id":"9ae77d4fa98defc775d68349cb1a2104","slug":"two-killed-and-one-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत और एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत और एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर में दो अलग अलग सड़क हादसों में
विज्ञापन
कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू चौक के समीप ट्रक ने एक बाइक चालक कंवरपाल को कुचल दिया। कुछ देर बाद ही कंवरपाल ने दम तोड़ दिया। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। समीप के लोगों ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक कंवरपाल झोझू कलां का रहने वाला था और सिंचाई विभाग वर्कशाप में कार्यरत था। शहर पुलिस कागज कागज कार्रवाई में जुटी है। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
एक अन्य घटना में चिड़िया रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव पांडवान निवासी सोमबीर बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी बीच चिड़िया रोड पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में पांडवान निवासी सोमबीर के पैर में चोटें आई जबकि दूसरे बाइक सवार नितान निवासी बलकरा की मौत हो गई। शहर पुलिस थाना एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।