फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested in gangrap case.

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Thu, 09 Jul 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in gangrap case.
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव में पांच जुलाई को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, आरोपी युवकों ने लड़की के परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने पांच नामजद परिजनों और पांच-छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौर हो कि पांच जुलाई को तोशाम क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया था। सिवानी क्षेत्र के एक गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म के आरोप थे। बताया गया था कि रात को भागने के दौरान बाइक फिसलने से दो घायल हो गए जबकि तीसरा फरार हो गया। दो को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चोट लगी होने के कारण दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तोशाम थाना पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गली में बाइक रोक कर रॉड, डंडों से पीटा
वहीं पकड़े गए एक युवक ने बताया कि वह और उसके दो दोस्त सिवानी क्षेत्र के एक गांव से हैं। पांच जुलाई को वे अपने मामा के गांव आए थे। वहां रात को दो तो मामा के खेत में सो गए और एक साथी बाइक लेकर कहीं चला गया। अल सुबह करीब चार बजे बाइक लेकर गया साथी एक लड़की को लेकर आया। इसके बाद वे तीनों उस लड़की को उसके घर छोड़ने चले गए। लड़की को घर के पास छोड़ने के बाद वापस आ रहे थे तो गली के कोने पर लड़की के मामा व अन्य लोग खड़े थे। उन्होंने बाइक रुकवा ली और लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर पांच नामजद व पांच-छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों जयदेव और राजेश को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है। उक्त युवकों ने भी लड़की के परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, उन पर भी केस दर्ज किया गया है। - वरूण सिंगला, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed