फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accidents in dense fog: driver killed after auto rickshaw overturns on highway, school bus and car collide in city

Bhiwani News: घनी धुंध में दो हादसे, हाईवे पर ऑटो पलटने से चालक की मौत, शहर में स्कूल बस–कार टकराई

Tue, 30 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accidents in dense fog: driver killed after auto rickshaw overturns on highway, school bus and car collide in city
शहर के भगत सिंह चौक पर क्षतिग्रस्त कार को उठाकर ले जाती क्रैन। सोशल मीडिया
भिवानी। जिले में रविवार रात और सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दो अलग-अलग स्थानों पर गंभीर हादसे हुए। कम दृश्यता ने जहां दिल्ली–पिलानी नेशनल हाईवे पर एक ऑटो चालक की जान ले ली वहीं शहर के भगत सिंह चौक पर स्कूल की मिनी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली–पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर रविवार रात करीब दस बजे गांव बामला के समीप अनधिकृत रूप से बने स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर एक ऑटो पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस ने सोमवार सुबह शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मृतक के भाई का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव खरक कलां निवासी 35 वर्षीय सोनू ऑटो चलाने का काम करता था। रविवार रात वह भिवानी से ऑटो लेकर घर लौट रहा था। गांव बामला के पास घनी धुंध के कारण सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया जिससे ऑटो पलट गया और सोनू उसके नीचे दब गया। सूचना मिलने पर मृतक के भाई सतबीर मौके पर पहुंचे और सोनू को नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खरक कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी प्रहलाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार सुबह करीब आठ बजे घनी धुंध के कारण शहर के भगत सिंह चौक के समीप स्कूल की एक मिनी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक तूड़े से भरी ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए अचानक बस के सामने आ गया। धुंध इतनी अधिक थी कि सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे मिनी स्कूल बस में सवार 35 से अधिक बच्चे और दस से अधिक स्टाफ सदस्य सहम उठे। हादसे में बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं और बस का पिछला टायर फट गया जबकि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन आपस में फंस गए। सूचना मिलने पर क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटाया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहन से भेजा गया और घटना की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी गई। बताया गया कि बस की गति अधिक नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता थाे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के कारण दृश्यता करीब सात मीटर से भी कम थी। पहले तेज धमाके की आवाज सुनाई दी लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया। चौक के पास पहुंचने पर मिनी स्कूल बस और कार आपस में भिड़ी मिलीं। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भगत सिंह चौक पर मिनी स्कूल बस और कार की टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बस में सवार सभी बच्चे और स्टाफ सदस्य सुरक्षित हैं। हादसाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


संकरे रास्तों पर बढ़ा जोखिम
शहर में कई अंधे मोड़ और संकरे रास्ते ऐसे हैं, जहां धुंध के दौरान हादसों का खतरा बना रहता है। भगत सिंह चौक भी एक संकरा चौराहा है। कई बार वाहन चालक चौक से मुड़ने के बजाय गलत साइड से वाहन निकालने का प्रयास करते हैं। यहां नियमित रूप से ट्रैफिक कर्मचारियों की तैनाती नहीं रहती। घनी धुंध में कई चौराहे दिखाई नहीं देते और कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट भी बंद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed