{"_id":"69f4eaecbd1bd1fcba01a693","slug":"trupti-shyoran-became-the-chairperson-of-the-haryana-child-rights-protection-commission-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150501-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तृप्ति श्योराण बनीं हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तृप्ति श्योराण बनीं हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन
Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
तृप्ति श्योराण, चेयरपर्सन
लोहारू। प्रदेश सरकार ने तृप्ति श्योराण को हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। तृप्ति श्योराण मूल रूप से गांव गागड़वास की रहने वाली हैं। वह स्वर्गीय चौधरी हरिपाल चौहान की पुत्री हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रांत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके भाई वरुण श्योराण प्रदेश भाजपा में सक्रिय नेता हैं। तृप्ति लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य किया है। उनके अनुभव और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोहारू क्षेत्र के गांव गागड़वास की तृप्ति श्योराण को हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से बाल अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा और कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को मजबूती मिलेगी। भाजपा नेता एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन रवि महमिया, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान शर्मा पाजू, संतराम गरवा, डॉ. विजेंद्र सुरपुरा, सज्जन फौजी बिधनोई, अजय बिधनोई, नवीन बागाण बिधनोई, राममेहर लाडावास, कर्मवीर और सतबीर ने कहा कि तृप्ति श्योराण का परिवार हमेशा से राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। उनकी नियुक्ति से बाल अधिकारों के संरक्षण, महिला नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा मिलेगी। संवाद