फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Training of employees of various departments conducted

Bhiwani News: विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न

Thu, 27 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Training of employees of various departments conducted
भिवानी। हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की ओर से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कस्बा तोशाम स्थित हरियाणा नॉलेज काॅरपोरेशन लिमिटेड के सेंटर श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ट्रेनिंग सेंटर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

संचालक नीलम नेहरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के क्लर्क व डाटा एंट्री ऑपरेटर जन स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा विद्युत निगम व अन्य विभाग के एचकेआरएन कर्मचारियों को कंप्यूटर के माध्यम से कोर्स कराया गया। यह प्रशिक्षण अलग-अलग बैच बनाकर करवाई गई थी। परीक्षा जिला कौशल समन्वय अधिकारी जोया पूनिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को अपने कार्यों में अधिक दक्ष बनाकर सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना था।
विज्ञापन




कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाने पर हुआ कार्यक्रम
भिवानी। स्टैंड विद नेचर के कार्यालय में मंगलवार को वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य कर रही टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन स्टैंड विद नेचर के अध्यक्ष डॉ. लोकेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें समाज में कचरा प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी अभियानों को लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण सत्र में वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीकों, प्रभावी नीतियों और जागरूकता अभियानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।


डॉ. लोकेश ने कहा कि सही वेस्ट मैनेजमेंट न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। प्रशिक्षण के दौरान टीम ने आगामी जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी व व्यापक स्तर पर संचालित करने की योजना बनाई। यह प्रयास स्टैंड विद नेचर की पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed