{"_id":"5ffa03588ebc3e33ae548f85","slug":"train-running-haridwar-bikaner-express-bhiwani-news-rtk59015075","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 से सप्ताह में तीन दिन फिर चलेगी हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 से सप्ताह में तीन दिन फिर चलेगी हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोविड-19 के चलते बंद की गई बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर त्रि-साप्ताहिक रेल सेवा का फिर से संचालन होगा। 13 जनवरी से ट्रेन की शुरुआत होगी। 13 जनवरी को सुबह 05:35 बजे ट्रेन भिवानी पहुंचेगी। इससे काफी यात्रियों को फायदा होगा।
बीकानेर मंडल की ओर से शनिवार को बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर त्रि-साप्ताहिक रेल सेवा दोबारा शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई। जिसके तहत यह विशेष ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन सुबह 05:35 बजे भिवानी पहुंचेगी। यहां करीब 35 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। वापसी रात सवा 12 बजे होगी। रात को करीब 30 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना होगी। लॉकडाउन के बाद शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया में फिलहाल किसान एक्सप्रेस, गोरखधाम और कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेनें ही चल रही है। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि रेलवे मंडल ने बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्री काफी खुश हैं और बहुत से यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। वे इस सप्ताह रेल मंडल अधिकारियों से मुलाकात कर बाकी रुकी हुई ट्रेनें भी नियमित करने की मांग करेंगे।