{"_id":"61c4cabf4223c97faf46513f","slug":"traffic-lights-will-be-installed-again-on-circular-road-to-control-traffic-bhiwani-news-hsr6202118140","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात को नियंत्रित करने के लिए सरकुलर रोड पर फिर से लगेंगी ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात को नियंत्रित करने के लिए सरकुलर रोड पर फिर से लगेंगी ट्रैफिक लाइट
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नववर्ष 2022 में लोगों को सरकुलर रोड़ वाहन के जाम से निजात मिलेगी। अब यहां पर वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में यातायात को नियंत्रित व सुगम करने की भी कारगर योजना बनाई है।
इसके लिए सरकुलर रोड पर भीड़भाड़ वाले प्रमुख चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी किया है, जो अगले सप्ताह खुलेगा। टेंडर खुलने पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि काफी समय पहले शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई थीं, लेकिन अब वे ठप हो चुकी हैं। ट्रैफिक लाइट न होने से चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती है, बलिक आम राहगीर भी परेशान होता है। इसके साथ ही ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए यातायात पुलिस को भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। खासतौर पर गर्मियों में वाहन चालकों के साथ-साथ यातायात पुलिस के भी पसीने छूटते हैं, लेकिन नववर्ष 2022 में लोगों को राहत की सांस मिलेगी। नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएंगी। ट्रैफिक लाइटों पर 70 से 75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके पश्चात न केवल वाहन चालकों की राह आसान होगी, बल्कि यातायात पुलिस की भी परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
शहर में यहां पर रहती है बनती है जाम की स्थिति
शहर में मुख्य तौर पर रोहतक गेट, महम गेट, जेबी गुप्ता अस्पताल के पास, हांसी गेट, घंटाघर चौक, दिनोद गेट आदि क्षेत्र में वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है।
इन स्थानों पर लगाई जाएंगी लाइट
यातायात पुलिस के सर्वे के पश्चात शहर में सरकुलर रोड पर ट्रैफिक लाइट के लिए जगह चिह्नित की है। शहर में मुख्य तौर पर रोहतक गेट, महम गेट, जेबी गुप्ता अस्पताल के पास, हांसी गेट, घंटाघर चौक, दिनोद गेट पर ट्रैफिक लगाई जाएंगी।
जल्द पूरी कराएंगे औपचारिकताएं : नरवाल
इस बारे में अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी राहुल नरवाल ने बताया कि वाहनों की अधिकता से शहर में सरकुलर रोड पर जाम की स्थिति बनती है। लाइट लगने के पश्चात ट्रैफिक आसानी से कंट्रोल होगा। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है, जो एक सप्ताह बाद खुलने वाला है। सभी औपचारिकताएं जल्द करवाई जाएंगी।