{"_id":"5d2b84d88ebc3e6cbe429c38","slug":"traffic-bhiwani-news-rtk5047799186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़क पर एक लाइन में चलेंगे ऑटो, सड़क के बीच रोका तो होगा इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़क पर एक लाइन में चलेंगे ऑटो, सड़क के बीच रोका तो होगा इंपाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार में ऑटो रिक्शा का संचालन पुलिस द्वारा नियंत्रण में लेने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए रविवार को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऑटो रिक्शा संगठन पदाधिकारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी सुभाष की बैठक हुई। बैठक में ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ ने हिदायतें दी कि शहर में अब एक ही लाइन में ऑटो रिक्शा चलाए जाएंगे। अगर किसी ऑटो ने दूसरे ऑटो को क्रॉस कर सड़क पर सवारी बैठाने का प्रयास किया तो उसे इंपाउंड कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं ऑटो रिक्शा चालकों को 20 जुलाई तक अपने कागजात पूरे कराने का अल्टीमेटम भी दिया है।
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ने में ऑटो रिक्शा को अहम माना जा रहा है। ये बात खुद जिला ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी ने ऑटो रिक्शा चालकों के समक्ष कही और अपनी छवि आम जनता में सुधारने का अवसर दिया। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस समय शहर में 3850 ऑटो रिक्शा शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनमें करीबन एक हजार से अधिक ऑटो रिक्शा ऐसे हैं, जिनकी मियाद भी पूरी हो चुकी हैं, मगर फिर भी ये कंडम ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर बैठक के दौरान ऑटो रिक्शा चालकों ने भी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगे रखी। इनमें ऑटो रिक्शा चालकों ने कहा कि हर चौक चौराहे पर उनसे कागजात जांचे जाते हैं, इस पर ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा और इसके लिए भी एक सिस्टम बनाया जाएगा। मगर कागजात सभी को पूरे करने होगे। बिना कागजात के शहर की सड़कों पर ऑटो दौड़ा पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
दूसरे जिलों के ऑटो को बंद किया जाए
रेहड़ी फुटपाथ तिपहिया ऑटो यूनियन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने सभी ऑटो रिक्शा चालकों को 20 जुलाई तक कागजात पूरे कराए जाने का अल्टीमेटम दिया है। मगर दूसरे जिलों से यहां पर चलने वाले ऑटो को जब तक बंद नहीं कराया जाएगा, तब तक ट्रैफिक को नियंत्रित कर पाना मुश्किल है। भिवानी शहर में फिलहाल हिसार, पानीपत, सोनीपत, झझज्जर व रेवाड़ी जिले से कंडम ऑटो लाकर यहां चलाए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि ऑटो रिक्शा चालकों के प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने के लिए नई पुलिस लाइन में कैंप लगाया जाए और वहां पर इनके प्रदूषण की जांच कर इन्हें सर्टिफिकेट दिए जाएं। जिन ऑटो के पास कागजात नहीं हैं, उन्हें बंद कराया जाए।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी ऑटो रिक्शा को 20 जुलाई तक कागजात पूरे कराने की मोहलत दी गई हैं, इसके बाद चालान किए जाएंगे। शहर में एक ही लाइन में ऑटो का संचालन होगा और नियम तोड़ने वाले ऑटो को इंपाउंड किया जाएगा। कंडम ऑटो की पहचान के लिए कागजात पूरे कराना सभी के लिए अनिवार्य है।
- सुभाष इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी।