फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor overturns due to Nilgai coming on the road driver dies in Bhiwani

भिवानी में हादसा: सड़क पर अचानक नील गाय आने से पराली से भरा ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबे चालक की मौत

Fri, 22 Nov 2024 04:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2024 04:16 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार अल सुबह दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पराली से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहे चालक के सामने अचानक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाते हुए ट्रैक्टर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। 

विज्ञापन
Tractor overturns due to Nilgai coming on the road driver dies in Bhiwani
हादसे में चाल की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव जाटूलुहारी से बवानीखेड़ा के बीच शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे सड़क पर अचानक नील गाय आने से असंतुलित हुआ पराली से भरा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव रामांकलां निवासी मनीराम ने बताया कि उसका 30 साल का बेटा विजय ट्रैक्टर चालक था। फतेहाबाद से ट्रैक्टर में पराली लेकर महेंद्रगढ़ जा रहा था। जब वह गांव जाटूलुहारी और बवानीखेड़ा के बीच पहुंचा तो अल सुबह तीन बजे अचानक ही एक नील गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाते हुए पराली से भरा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




हादसे की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता मनीराम के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। ट्रैक्टर पर तीन अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed