फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tractor, genretor, battery theft

खेत में खड़े दो ट्रेक्टर और स्कूल के जेनरेट की बैटरी चोरी

Mon, 21 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
tractor, genretor, battery theft
जिलेभर में चार जगह चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने सभी चोरियों के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चोरी 1 : गांव दिनोद निवासी दीपक ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 18 सितंबर की सुबह नौ बजे खेत में कपास चुनने गया था। उसने अपना ट्रैक्टर खेत में खड़ा किया था। करीब दो बजे ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो बैटरी गांव के ही चार युवकों ने चोरी की थी। शिकायत पर सदर पुलिस ने इस संबंध में बैटरी चोरी का केस दर्ज किया है।
चोरी 2 : गांव दिनोद निवासी राजु ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने 12 सितंबर को खेत में बाजरा कटाई के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। उसने ट्रैक्टर खेत में खड़ा कर दिया और खुद बाजरा कटाई करने लगा। जब वह दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो उसकी बैटरी गायब मिली। उसने अपने स्तर पर बैटरी के संबंध में पड़ताल की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में उसने सदर पुलिस को शिकायत दी। जिस पर बैटरी चोरी का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

चोरी 3 : गांव दिनोद निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 11 सितंबर की रात उसके खेत से सबमर्सिबल पंप की मोटर चोरी कर ली गई। उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसका पंप चोरी किया है। सदर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी 4 : गांव देवसर निवासी मैनपाल ने औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पिछले दो साल से एक निजी स्कूल में नौकरी कर रहा है। इस स्कूल में जेनरेटर लगा हुआ है। लाइट जाने पर उसको स्टार्ट करने के लिए अलग से बैटरी लगाई हुई है। गत 16 सितंबर की सुबह जब जेनरेटर को स्टार्ट करने लगा तो उसकी बैटरी गायब मिली। जनरेटर के साथ वाला कमरे का दरवाजा भी खुला था। उसने स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो जेनरेटर से कुछ लोग बैटरी चोरी करते हुए दिखाई दिए। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी में दिखाई देने वाले चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed