{"_id":"6192b81f47b84818aa65779e","slug":"tractor-driver-scuffles-with-para-military-force-jawan-giving-duty-at-dadri-gate-bhiwani-news-hsr616961253","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी गेट पर ड्यूटी दे रहे पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान से ट्रैक्टर चालक ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी गेट पर ड्यूटी दे रहे पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान से ट्रैक्टर चालक ने की हाथापाई
विज्ञापन
दादरी गेट पर सेना के जवानों के साथ मारपीट करता ट्रैक्टर चालक।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के दादरी गेट चौक पर सोमवार शाम को चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान से हाथापाई का मामला सामने आया है। जवान के साथ ड्यूटी के दौरान हाथापाई का आरोप एक ट्रैक्टर चालक पर लगा है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और वहीं मामले में संज्ञान लिया। इस दौरान जवानों से हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोमवार शाम को दादरी गेट चौक पर ड्यूटी दे रहे पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान ने बताया कि जाम में फोर्स की गाड़ी फंस गई थी। फोर्स की गाड़ी को निकालने के लिए जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने उसके साथ बदसलूकी की। जवान ने बताया कि गालीगलौज करने के बाद ट्रैक्टर चालक ने उस पर ही हमला कर दिया। उनके हाथ से डंडा छीनकर उलटा उन्हीं पर बरसाने लगा। यह देखकर आसपास तैनात पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवान भी वहां पहुंचे और आरोपी युवक को काबू किया। इस दौरान आरोपी युवक ने काफी देर हंगामा किया। जिसे देखकर आसपास के लोगों की भी काफी भीड़ जुट गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय पुलिस के जवान भी चौराहे पर मौजूद नहीं थे। बाद में सूचना पाकर पुलिस भी पहुुंच गई और आरोपी को काबू कर थाने ले जाया गया। दरअसल शहर के विभिन्न चौराहों पर पैरा मिल्ट्री के जवानों की कुछ देर के लिए तैनाती की गई है, जिस दौरान वे शहर में स्थानीय पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था बहाल करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने भी रोष जताया। दुकानदारों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने पैरा मिल्ट्री फोर्स के जवानों के साथ पहले बदसलूकी की और बाद में हाथापाई पर उतर आया। आरोपी युवक इतना आक्रामक हो गया कि उसने जवानों पर ही हाथ उठाने की हिमाकत दिखाई और वर्दी पर भी हाथ डाला। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया।
शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
हमारे पास किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। मेरी टीम मौके पर पहुंची थी। युवक भी फौज में बताया जा रहा है। जवानों से भी बातचीत की गई, अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस के समक्ष कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दशरथ, इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।