{"_id":"68c30dea26fe24ff910b071a","slug":"took-stock-of-flood-relief-work-gave-instructions-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139517-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश
Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह ने वीरवार को बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा के लिए भिवानी, बवानीखेड़ा और चरखी दादरी का दौरा किया। चीफ इंजीनियर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी को प्राथमिकता देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां तत्काल प्रभाव से पंप सेट और पाइपलाइन लगाई जाएं ताकि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी तुरंत निकाला जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यालय और सरकार की ओर से संसाधनों और बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान जेई बिजेश कुमार जावला ने मैनहोल के ढक्कनों की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्वीकृत दरों और बाजार भाव में काफी अंतर है। इससे कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रहा है। चीफ इंजीनियर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंडल कार्यालय से एक पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा। उन्होंने जल्द ही कमेटी से दरों को रिवाइज कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता फूल सिंह, विकास धनखड़, कपिल देव, उपमंडल अभियंता सूरज प्रकाश जैन मौजूद रहे।