{"_id":"69ff79dd4803b575ce04e0b4","slug":"today-is-the-last-day-to-register-for-the-chief-ministers-pilgrimage-scheme-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150901-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रीनांदेड़ साहिब जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन आज है। प्रदेश सरकार ने योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की है। श्रीनांदेड़ साहिब के लिए दूसरी विशेष ट्रेन 15 मई को सिरसा से रवाना होगी जिसमें भिवानी के श्रद्धालु भी यात्रा करेंगे।
इससे पहले पांच मई को पहली विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से रवाना किया था। प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। यह यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है।
योजना के पात्र और इच्छुक श्रद्धालु श्रीनांदेड़ साहिब यात्रा के लिए 10 मई तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण करवाने के बाद श्रद्धालुओं को भिवानी के लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर सात में 10 मई शाम पांच बजे तक सूचना देना अनिवार्य होगा। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और शपथ पत्र भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रीनांदेड़ साहिब जाने के इच्छुक श्रद्धालु 10 मई रविवार तक पंजीकरण कर सकते है। यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क रहेगी। वहीं पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सूचित करना अनिवार्य है। -सुरेंद्र सिंगल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, भिवानी।