फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tibi disease, health department, doctors

टीबी मरीजों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 22 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
tibi disease, health department, doctors
सामान्य अस्पताल स्थित जिला क्षय रोग केंद्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के कहर के चलते टीबी के मरीज घरों में दुबके बैठे हैं। उन्हें डर है कहीं वो कोरोना की चपेट में न आ जाए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों की सुध ली है। प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग के लिए मरीजों की जांच व जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को क्षयरोग मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत हर माह की 24 तारीख का निक्षय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में बनाई गई 11 डीटीसी में जाकर संबंधित क्षेत्र में लोगों को क्षयरोग के लक्ष्य व कारण के जानकारी देंगे। वो मरीजों को क्षयरोग के प्रति जागरूक करेंगे। जिसमें मरीजों की डीएमसी में ही टीबी की जांच के लिए बलगम की जांच की जाएगी। नागरिकों की टीबी रोग के प्रति रखने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों को जागरूक करने के लिए और उनके टीबी की जांच के लिए निक्षय दिवस के तहत अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

टीबी जांच के लिए 11 डीटीसी बनाई
जिले में टीबी जांच के लिए 11 डीटीसी बनाई गई है जिसमें जीएच सिवानी, अर्बन पीएचसी ढाणा रोड, ईएसआई अस्पताल, पीएचसी मानेहरू, पीएचसी जूई, पीएचसी धनाना, पीएचसी बहल, सीएचसी तोशाम, सीएचसी कैरू, सीएचसी मिरान में टीबी की प्राथमिक जांच के लिए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी (क्षय रोग) के लक्षण-
1. लगातार तीन हफ्तों से खांसी का आना।
2. खांसी के साथ खून आना।
3. अचानक बुखार का आना व ठंड लगना।
4. वजन का कम होना व ज्यादा थकान महसूस होना।
5. छाती में दर्द और सांस का फूलना।
वर्जन- स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 24 अगस्त सोमवार को निक्षय दिवस अभियान चलाया जाएगा। जिसमें डीटीसी स्तर में नागरिकों को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसमें टीबी के लक्षण पाए जाएंगे उनके बलगम की जांच की जाएगी। कोरोना वायरस के चले लोगों में भय का माहौल है ऐसे में उन्हें जागरूक किया जाएगा। जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए टीबी विभाग लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
- डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला सामान्य अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed