फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three quintal safe, three lakh cash and one million jewelery stolen

तीन क्विंटल की तिजोरी, तीन लाख नकदी और दस लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three quintal safe, three lakh cash and one million jewelery stolen
भिवानी। गांव बामला प्रथम के एक मकान से चोर तीन क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी चोरी कर ले गए। तिजोरी के अंदर तीन लाख रुपये की नकदी और पूरे परिवार के करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे।
विज्ञापन

वारदात के समय मकान के अंदर एक महिला ही अकेली सो रही थी, उसे चोरों की जरा सी भी भनक नहीं लगी। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला प्रथम निवासी अजीत ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सभी बच्चे शादीशुदा हैं। उसका बेटा अमित गांव पाटन राजस्थान में माइनिंग का काम करता है। घर में उसकी पत्नी और वह रहते हैं। गत 30 जनवरी को वह रोजाना की तरह ही घर से खाना खाकर प्लॉट में पशुओं की रखवाली के लिए रात को चला गया था। घर पर उसकी पत्नी शीलो देवी अकेली थी। इसी दौरान रात को घर के अंदर चोर घुस गए। उसके घर पुरानी करीब तीन क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी रखी थी। जिसे चोर उठाकर ले गए। चोरों ने पूरे घर का सामान भी खंगाल दिया। अजीत के लड़के अमित ने बताया कि जब उसे सूचना मिली तो वह घर पर पहुंचा। चोरों के हाथ तिजोरी की चाबी भी लग गई, जो तिजोरी से काफी दूर गेहूं की टंकी पर रखी हुई थी। चोर तीन क्विंटल वजनी तिजोरी को मुख्य गेट से ही ले गए और फिर गेट भी बंद कर गए। तिजोरी के अंदर तीन लाख रुपये की नकदी, डेढ़ तोले सोने की अंगूठी, तीन तोले सोने की चेन, छह तोले सोने के कड़े, दो तोले का ब्रेसलेट, 10 तोले चांदी का हाथफूल, पॉजेब, तागड़ी, 10 चांदी के सिक्के, चांदी के नारियल चोरी कर ले गए। चोर घर के अंदर से करीब 18 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मकान मालिक अजीत की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed