फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three including college student died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में कॉलेज विद्यार्थी सहित तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three including college student died in separate accidents
गांव मुंढाल के पास हुए सड़क हादसे में हुई कुलदीप की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सड़क हादसे जिंदगियां लील रहे हैं। वीरवार को तीन अलग-अलग हादसों में कॉलेज छात्र, किसान और मजदूर की मौत हो गई। किसान और मजदूर बाइक से जा रहे थे तो छात्र स्कूटी पर सवार था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों ही मामलों में मृतकों के परिजनों के बयान पर वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार कॉलेज विद्यार्थी की मौत
भिवानी। लोहारू रोड स्थित देवीलाल चौक के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार कॉलेज छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव बारडा निवासी युगांश के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बारडा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी अध्यापक है और हाल भारत नगर में रहते हैं। वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसका बेटा 23 वर्षीय युगांश लांबा अपनी स्कूटी पर किसी निजी कार्य से लोहारू रोड की ओर गया था। वह लोहारू रोड स्थित देवीलाल चौक के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उनके बेटे युगांश की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंचे। शहर थाने से जांच अधिकारी एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के माता-पिता सरकारी अध्यापक हैं। उसका छोटा भाई पीयूष कॉलेज में पढ़ाई करता है। सड़क हादसे में मृतक युवक के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
भिवानी। गांव मुंढाल के नजदीक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला वीरवार रात करीब सात बजे का है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव निनाण निवासी 32 वर्षीय अशोक ने बताया कि वह अपने छोटे भाई कुलदीप के साथ रंग-पेंट का काम करता है। वीरवार रात करीब सात बजे वह अपने बाइक पर गांव मुंढाल गया था। उसके भाई कुलदीप ने नारनौंद में रंग-पेंट कार्य का ठेका लिया हुआ है। वीरवार रात को कुलदीप अपनी बाइक पर नारनौंद से घर आ रहा था। फिर वे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर अपने घर के लिए निकल लिए और जब वे गांव मुंढाल से दो से तीन किलोमीटर निकले थे। रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी, जिस पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। रात को वाहनों की लाइट लगने की वजह से कुलदीप को ट्रॉली नहीं दिखी और कुलदीप की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने की वजह से कुलदीप की बाइक गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घटना की सूचना नागरिक अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस थाने को दी। सदर थाना पुलिस से जांच अधिकारी एचसी राजपाल ने बताया कि मृतक दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी का पिता था। मृतक के भाई अशोक के बयान पर ट्रैक्टर ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
भिवानी। गांव ढाणीमाहू में निगाना मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। तोशाम थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला वीरवार रात करीब आठ बजे का है।

तोशाम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणीमाहू निवासी आनंद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार रात करीब आठ बजे उसे सूचना मिली की उसके ताऊ 51 वर्षीय रोशन सिंह निगाणा मोड़ के नजदीक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए निजी वाहन में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार उसके ताऊ रोशन सिंह को टक्कर मारी है, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। आनंद ने बताया कि उसके ताऊ रोशन सिंह खेतीबाड़ी करते थे और तीन बच्चों के पिता थे। वे किसी निजी कार्य के चलते गांव निगाणा गए थे। तोशाम थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भतीजे आनंद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 मृतक युगांश की फाइल फोटो।

मृतक युगांश की फाइल फोटो।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed